
एशिया कप के फाइनल से पहले भारतीय टीम को लगा बडा झटका
यह स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) अब टीम को 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। सूत्रो के हवाले से खबर है कि अक्षर पटेल चोटिल होकर फाइनल खेलने की रेस से लगभग बाहर हो चुके हैं। इस स्टार ऑलराउंडर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। वह मैच के दौरान काफी जूझते हुए दिखे थे। हाथ के अलावा उनके बाएं जांघ में भी परेशानी दिखी थी। अक्षर ने बांग्लादेश के खिलाफ 34 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।





















