
भारत ने नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला
भारत की खराब फिल्डिंग, गंवाये आसान तीन मौके
10 ओवर का खेल समाप्त, जानिये क्या हुआ नेपाल का स्कोर
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता)भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पहले गेंदबाजी करने की कोई खास वजह नहीं है। पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और इस मैच में पहले गेंदबाजी कर गेंदबाजों का अभ्यास कराना चाहते हैं।
10 ओवर के बाद टीम ने एक विकेट के नुकसान के 65 रन बना लिए हैं। भारत ने 5 ओवर के अंदर ही 3 कैच टपका दिए। भारत ने 5 ओवर के अंदर 3 आसान कैच छोड़े। पहले ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर ने फर्स्ट स्लिप में मौका गंवाया। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने शॉर्ट कवर्स पर कैच छोड़ दिया। फिर पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने कैच छोड़ दिया। ईशान और श्रेयस ने कुशल भुर्तेल, वहीं विराट ने आसिफ शेख को जीवनदान दिया























