
एशियाई खेलो मे भारतीय खिलाडियों का दमदार प्रदर्शन जारी
दीपिका-हरिंदर ने गोल्ड पर साधा निशाना
आज कुल पदको की संख्या हुई इतनी
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) एशियाई खेलो मे भारतीय खिलाडियों का दमदार प्रदर्शन जारी है एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। आज महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्ण: 20
रजत: 31
कांस्य: 32
कुल: 83























