
एशियाई खेलों के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता हरि चंद का निधन
सीएम भगवंत मान ने एथलीट के निधन पर जताया शोक
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले लंबी दूरी के धावक हरि चंद का सोमवार सुबह होशियारपुर जिले के उनके पैतृक गांव घोड़ेवाहा में निधन हो गया। सीएम भगवंत मान ने एथलीट के निधन पर शोक जताया है। चंद ने 1975 की एशियाई चैंपियनशिप में 10,000 मीटर में स्वर्ण पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता। बाद में उन्होंने बैंकॉक में 1978 एशियाई खेलों में 5000 मीटर और 10,000 मीटर स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1976 और 1980 में दो ओलंपिक खेलों में भी भाग लिया। चंद को अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा गया था।





















