
एशियाई खेलों का आज सातवां दिन, भारतीय खिलाडिय़ों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी
लवलीना-प्रीति ने पदक पक्के किए, भारत ने कुल पदको की संख्या की इतनी
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों का आज सातवां दिन है। छह दिन में भारत की झोली में कुल 33 पदक आ चुके हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन और छठे दिन आठ पदक मिले। सातवें दिन भारत को एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक मिल सकते हैं।
आज भारत के दो मुक्केबाजों ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं। प्रीति के बाद लवलीना ने भी आसानी से कोरियाई मुक्केबाज के खिलाफ अपना मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने 54 और लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में पदक पक्के किए हैं।





















