
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान मे निकला सांप, मचा हडकंप
विमान मे सवार लोगो की जान अटकी
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) दुबई से उड़ान भरने से पहले यात्रियों ने एयर इंडिया के विमान में सांप मिलने से विमान मे सवार लोगो के रौंगटे खडे हो गये और दहशत व डर के मारे उनकी जान अटक गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या बी737-800 का है। ये फ्लाइट केरल के कालीकट से दुबई गई थी। हालांकि सांप से यात्रियों को कोई हानि नहीं हुई है। उन्हें सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया था। हालांकि विमान में कितने यात्रीा थे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
इस घटना के बाद शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-करीपुर सेवा ठप हो गई।अधिकारियों ने यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यात्रियों को पास के एक होटल में ले जाया गया। शनिवार तडक़े 2.30 बजे करीपुर एयरपोर्ट पर आने वाले एयर इंडिया के विमान की सेवा रद्द कर दी गई है.























