“एप्रिल फूल डे” को पौधे लगा कर मनाया “एप्रिल कूल डे” खरड़ निवासियों ने

विश्व भर में पहली अप्रैल को अप्रैल फूल डे के तौर पर मनाया जाता है जहां लोग अपने साथियों को इस दिवस पर बेवकूफ बनाते हैं और मजाक उड़ाते हैं, परन्तु खरड़ निवासियों ने इस दिवस को पौधे लगाकर अप्रैल कूल डे के तौर पर मनाया।
शिवजोत एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन खरड की ओर से आज शिवजोत एनकलेव मे सोसाइटी के सरप्रसत एवं श्रेष्ठ समाज सेवक डा.परमजीत सिंह रानू की रहनुमाइ मे पौधे लगाए गए। यह सुझाव वातावरण प्रेमी उनकी पत्नी डॉ. इंद्रजीत कौर रानू के दिमाग की उपज थी।
इस समय उनके साथ संस्थान के संसथापक अध्यक्ष श्री चरण सिंह ढिल्लों , अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह ,जनरल सैकटरी रमन शर्मा ,प्रिंसीपल हरचरन सिंह , स.अमरीक सिंह ,जे.इ. बलविंदर सिंह ,स.बलवीर सिंह ,स.प्रीतम सिंह ,स.परमिंदर सिंह चैरी, श्री.अेन के शर्मा ,श्री बैँस,श्रीमतीढिल्लों, डा.इंद्रजीत कौर रानू ,श्रिमती सुधेश शर्मा ,श्रीमती आशा रानी, सुरजीत सिंह राए,स.सरबजीत सिंह एवं सेवादार प्रलाद कुमार हाजिर थे।






















