

एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को CBI ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के पहले केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी थी। अधिकारियों के अनुसार, वह जांच में सहयोग नहीं कर रही थी और उचित जवाब नहीं दे रही थी। सीबीआई के अलावा, केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक ने भी उनसे पूछताछ की।मनोचिकित्सक ने यह भी निष्कर्ष निकाला कि एजेंसी के पास उन्हें गिरफ्तार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था























