
एनआई की बडी दबिश: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को दबोचा
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) एनआई ने आज बडी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख सहयोगी को आतंकी सिंडिकेट के सदस्यों को शरण देने में शामिल होने के आरोप में हृढ्ढ्र (राष्ट्रीय अन्वेषण) की टीम ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। जो पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी आरोपी विकास सिंह ने दीपक सुरखपुर और फैजाबाद निवासी दिव्यांशु को आश्रय दिया था।
उन्होंने मई 2022 में मोहाली में खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले को अंजाम दिया था। दिव्यांशु अपने गांव देवगढ़, जनपद अयोध्या में अपने घर और 77/04 ए ब्लॉक, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ, यूपी में अपने फ्लैट में कई बार गया। पंजाब पुलिस ने विकास सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत 10 आपराधिक मामलों में आरोपी है।





















