
एनआईए ने कश्मीर क्षेत्र के तीन जिलों में कई स्थानों पर की छापेमारी
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) एनआईए ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छापेमारी कश्मीर घाटी के बारामूला, पुलवामा और शोपियां जिलों में की गई और इस प्रक्रिया में एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी शामिल थे।अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी आतंकवाद से संबंधित मामले में संघीय एजेंसी की जांच के तहत की गई।























