
एनआईए आतंकवादियों और गैंगस्टरों पर कसा कडा शिकंजा
एनआईए ने हरियाणा व पंजाब के 8 गैंगस्टरों को ड़ाला वांटेड सूची में , रखा इतने लाख रूपये का ईनाम
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) एन.आई.ए. आतंकवादियों और गैंगस्टरों पर कडा शिकंजा कस दिया है नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने हरियाणा-पंजाब के 8 गैंगस्टरों को वांटेड सूची में ड़ाला है और उनके ऊपर 1 से 5 लाख रुपए तक का इनाम घोषित किया है। आतंकवादी अर्श डाला और लक्की पटियाल पर 5-5 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। गैंगस्टर सुक्खा दुनेके सहित 6 और गैंगस्टरों पर 1-1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। विदेश में बैठा बंबीहा सिंडीकेट लक्की पटियाल आपरेट कर रहा है।
एनआईए ने गुरुग्राम निवासी दिनेश शर्मा उर्फ गांधी, नीरज उर्फ पंडित, नाहरपुर रूपा निवासी संदीप उर्फ बंदर, करनाल जिले के असंध निवासी दलेर सिंह उर्फ कोटिया पर 1-1 लाख का इनाम घोषित किया है। वहीं लुधियाना के गुरपिन्द्र सिंह उर्फ बाबा दल्ला, मोगा निवासी सुखदूर सिंह उर्फ सुखा दुनेके पर 1-1 लाख रुपए और आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और गौरव पटियाल उर्फ सौरव ठाकुर उर्फ लक्की पटियाल पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा है।





















