
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त
सिडनी, 19 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस डे नाइट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे. कोहली पैटरनिटी लीव पर रहेंगे. एडिलेड टेस्ट का तीसरा दिन टीम इंडिया के लिए बुरा सपना साबित हुआ. दूसरे दिन के अंत तक मजबूत दिख रही टीम इंडिया डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम 90 मिनट में सिमट गई. भारतीय टीम ने जब नौ विकेट पर 36 रन बनाए थे तब मोहम्मद शमी को चोटिल होने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी.






















