एडिड कालेज मैनेजमेंट द्वारा जनरल हाउस की मीटिंग में कालेजों के लटक रहे मुद्दों पर की गई अहम विचार
शिक्षा मंत्री के साथ फेडरेशन से जल्द करेगा मुलाकात
अमृतसर 30 अप्रैल(विश्व वार्ता)नान गवर्नमेंट एडिड कालेजिज मैनेजमेंट फेडरेशन द्वारा आज गुरु नानक कालेज आफ गल्र्स गुज्जर खां कैंपस माडल टाउन लुधियाना में जनरल हाउस मीटिंग में कालेजों के लटक रहे मुद्दों पर अहम विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन केपदाधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अत्याचार को हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेडरेशन इसके हल के लिए हरेक मुश्किलों से निपटने के लिए तैयार-बर-तैयार है।
इस अवसर पर फेडरेशन के प्रधान राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं की मुश्किल के हल के लिए बहुत जल्द फेडरेशन शिष्टमंडल शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात करके उक्त संबंधी निपटारे के बारे प्रस्ताव पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कालेज बहुत सी मुश्किलों का सामना कर रहे है। कई कालेज बंद होने की कगार पर है। प्रदेश सरकार कालेजों की मदद करने की बजाय इन संस्थाओं को ताला लगाने की राह पर है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान व शिक्षा मंत्री को इस संबंधी जोर देते हुए कहा कि सरकार को प्रदेश में उच्च शिक्षा को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने स हायता प्राप्त कालेजों की ओर से भविष्य में 75 प्रतिशत ग्रांट इन एड की पोस्ट भरने के फरमान को सिरे से नकारते हुए कहा कि प्रदेश के 142 एडिड कालेजों की प्रबंधकीय कमेटियां अपने कालेजों को चलाने में पूरी तरह से निपुण है। पर कालेजों में सरकारी दखलअंदाजी मंजूर नहीं करेंगे। उन्होंने विभाग की ओर से प्रस्तावित प्रबंधकीय कमेटियों की मीटिंग में सरकारी प्रतिनिधियों को न बुलाने के अपने फैसले पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डीपीआई व शिक्षा विभाग केसाथ शिक्षा संबंधी लंबे समय से लटके आ रहे अहम मुददों पर समूह पदाधिकारियों ने विचार सांझे किए।
छीना ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से 95 प्रतिशत ग्रांट स्कीम को तोड़ मरोड़ कर लागू किया जा रहा है की 75 -25 प्रतिशत ग्रांट इन एड स्कीम का कालेजों की आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश के बहुत से कालेज बंद होने की कगार पर है। उन्होने 95 प्रतिशत ग्रांट इन एड को पूर्ण तौर पर लागू करने पर भी जोर दिया।
इस मीटिंग के दौरान अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के तहत बकाया ग्रांट को एक किस्त में तुरंत जारी करने व 95 प्रतिशत ग्रांअ बहाली करने की मांग की गई है। इस अवसर पर बकाया डीपीआई ग्रांट, अध्यापकों की नियुक्ति के लिए 75 प्रतिशत की बजाय 95 प्रतिशत ग्रांट इन एड स्कीमों को लागू करना, आरक्षण नीति दुरुस्त करने, कालेजों तथा यूनिविर्सिटयों के कामकाज में स्पष्ट अंतर रद्द करना, रोड टैक्स माफ करना आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
मीटिंग में फेडरेशन के सीनियर मीत प्रधान रमेश कुमार कौड़ा, मीत प्रधान डा. तजिंदर कौर धालीवाल, महासचिव एसएम शर्मा, सकत्तर एगनीज ढिल्लो, वित्त सचिव राकेश कुमार धीर, सलाहकार रविंदर जोशी, प्रिंसिपल डा. महल सिंह, जीएस सामरा, राजीव जैन व अन्य पदाधिकारी आदि मौजूद थे।























