
एजीटीएफ पंजाब की बडी कार्रवाई, गैंगस्टर बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य को दबोचा
पंजाब DGP ने टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) एजीटीएफ पंजाब ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के एक सदस्य विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर ड़ी सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी DGP गौरव यादव ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि उसे विदेशी-आधारित हैंडलर द्वारा प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा गया था। वह सीमा पार से हथियारों/ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल था।
DGP ने बताया कि विक्रमजीत का आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में यूएपीए समेत 20 मामले दर्ज हैं। वह 2018 में राजस्थान के गंगानगर में एक जिम में अपने प्रतिद्वंद्वी जॉर्डन की सनसनीखेज हत्या में मृत गैंगस्टर अंकित भादू के शूटर/सह-अभियुक्तों में से एक था। वहीं पकडे गए विक्रमजीत सिंह के कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और एक टोयोटा फॉच्र्यूनर भी बरामद की गई है।
https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1740254251916697889?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1740254251916697889%7Ctwgr%5E08fe02d210b608f460f00a80e90775861ea7a6d3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fdainiksaveratimes.com%2Fpunjab%2Fpunjab-gangster-lawrence-bishnoi-goldi-brar-operative-vikramjeet-singh-vicky-arrested-dgp-gaurav-yadav%2F























