
एचपीएससी ने एचसीएस परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणा
चंडीगढ़, 23 जुलाई – हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 24 जुलाई, 2022 दिन रविवार को होने वाली एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है।
आयोग ने पाया है कि आवेदन करते समय कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी फोटोग्राफ अपलोड नहीं की या फोटोग्राफ के स्थान पर हस्ताक्षर अपलोड कर दिए। परिणामस्वरूप अब उन्हें अपने एडमिट कार्ड बिना फोटो के मिल रहे हैं।
ऐसे अभ्यर्थी 23 जुलाई प्रातः 11:00 बजे तक आयोग की ईमेल आईडी [email protected] पर अपना आवेदन फॉर्म, एडमिट कार्ड, नवीनतम फोटो और आधार कार्ड ईमेल कर दें ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।





















