
एक विधायक- एक पेंशन के मुद्दे पर 2 राज्यों के मुख्यमंत्री आये आमने सामने
दोनो ने एक दूसरे पर साधा बडा निशाना
चंडीगढ़, 10 अप्रैल (विश्ववार्ता) एक विधायक-एक पेंशन के मुद्दे पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़्टर आमने सामने आ गये है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम लोग राजनीति में सेवा के लिए आए हैं, पैसे कमाने नहीं। पंजाब की हमारी सरकार ने आदेश दे दिया कि अब से एक एमएलए को एक ही पेंशन मिलेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि हरियाणा सरकार भी ऐसा आदेश करने का साहस कर पाएगी। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए कि कहा कि केजरीवाल की बुद्धि ठीक नहीं है। इसलिए उन्हें पानीपत में गुरु तेग बहादुर जी के 400वें सालाना प्रकाश पर्व पर आना चाहिए। यदि वे आएंगे तो उनकी बुद्धि ठीक हो जाएगी।






















