
एक बार फिर पंजाब आ रहे है दिल्ली सीएम केजरीवाल, करेगे इस जिले का दौरा
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला का दौरा करेंगे। जानकार सूत्रों के हवाले से खबर कि जिला पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में नए विशेष जिला स्तरीय वार्ड का उद्घाटन करेंगे।
पार्टी मुख्यालय से एक बयान में ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बस्र्ट ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन के बाद केजरीवाल और सी.एम मान पटियाला के न्यू अपोलो ग्राउंड में पार्टी की रैली को भी संबोधित करेंगे।





















