एक्ट्रेस सोनम कपूर बनीं मां
नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज यानी एक बेटे को जन्म दिया है. काफी समय से सोनम की प्रेग्नेंसी और उनकी डिलीवरी को लेकर बात हो रही थी. इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है।