
बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे सिर्फ 40 साल के थे। सिद्धार्थ के परिवार ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 3-4 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ था। सुबह फिर उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की और पानी मांगा। पानी पीते-पीते वह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि सिद्धार्थ अब नहीं रहे। आज सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार होगा.






















