
नई दिल्ली. (विश्ववार्ता): बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके गुजराती फिल्मों और थियेटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौड़ का निधन हो गया है. एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद 83 की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. एक्टर के निधन की खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अरविंद राठौर ने अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में अपने आवास में आखिरी सांस ली. वह यहां अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रह रहे थे.





















