
नई दिल्ली. 23 अप्रैल (विश्ववार्ता)भारतीय मुक्केबाजों ने एआईबीए यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी में सोने की झड़ी लगा दी है। पोलैंड के किल्से में चल रही प्रतियोगिता में भारत की सात महिला मुक्केबाज फाइनल में उतरीं और सभी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है इससे पहले 2017 गुवाहाटी में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते थे।




















