
उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पहुंचे
चंडीगढ़, 6 मई (विश्व वार्ता) :देश के उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पहुंचे। यहां 69वां दीक्षांत समारोह चल रहा है, जिसमें उपराष्ट्रपति यूनिवर्सिटी चांसलर होने के नाते बतौर विशेष अतिथि शिरकत कर रहे हैं। वे 1128 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर रहे हैं।





















