

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ श्री हरमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने लंगर में चखा। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही। जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अमृतसर के दौरे पर पंजाब आए हैं। इस दौरान वह बाकी संगत के साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे। इतना ही नहीं लंगर ग्रहण करने के बाद उन्होंने गुरुघर में बर्तन धोने की सेवा भी की। इसके बाद उपराष्ट्रपति मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने नतमस्तक होंगे। इसके बाद शहीद स्थली जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करेंगे। फिर श्री दुर्गयाना मंदिर जाएंगे।























