
उत्तर भारत समेत पंजाब व चंडीगढ शीतलहर की चपेट में
ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा: मौसम विभाग
चंडीगढ़, 18 दिसंबर (विश्व वार्ता) उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान इस समय शीतलहर की चपेट मे है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर के साथ घना कोहरा पडऩे की भविष्यवाणी की है। सबसे कम 3.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ बठिंडा सबसे ठंडा रहा। जबकि अमृतसर का 5.0 डिग्री, लुधियाना का 5.2, पटियाला का 5.8, फरीदकोट का 4.5, गुरदासपुर का 4.8, फतेहगढ़ साहिब का 3.7, फिरोजपुर का 5.6 और जालंधर का 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन पंजाब के माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्रों के जिले शीत लहर के साथ घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी। यह गिरावट 2 से 4 डिग्री तक होने की संभावना है।























