
पंजाब में शीत लहर का प्रचंड कहर
चंडीगढ़, 26 दिसंबर (विश्ववर्ता): उत्तर भारत समेत पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही शीत लहर पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मोगा पंजाब में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.2 डिग्री सैल्सियस रहा जबकि शीत लहर से समाना में राइस मिल में कार्यरत एक नेपाली व्यक्ति की मौत हो गई। अगले कम से कम चार दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। लोगों को ठिठुरन भरी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा। बर्फबारी के शौकीन लोगों के लिए निराशाजनक खबर है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर इस हफ्ते बर्फ पडऩे की संभावना नहीं है।























