
उत्तर भारत मे सर्दी के साथ साथ राजनीति पारा भी चढता हुआ
हरियाणा में राहुल गांधी की यात्रा देगी कांग्रेस को संजीवनी
चंडीगढ़, 11 दिसंबर (विश्व वार्ता) उत्तर भारत मे सर्दियों ने दस्तक दे दी है। पहाडो पर बर्फबारी शुरू होने के कारण मैदानी इलाको मे सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 से 23 दिसंबर तक रहेगी। यात्रा को जोरदार और भव्य बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यात्रा के लिए कांग्रेस की ओर से अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उसी के अनुसार सभी ने काम शुरू कर दिया है। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हरियाणा कांग्रेस को भी संजीवनी मिली है























