
उत्तर भारत मे फिर मौसम ले रहा है करवट, इस दिन से बन रही बारिश की संभावना
पंजाब व हरियाणा में नौतपा का हुआ अंत
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) उत्तर भारत मे एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है, मौसम विभाग के अनुसार अब रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोक्ष एक्टिव होने वाला है जिससे 7 जून तक बारिश की संभावना बनी रहने वाली है मई महीने की अगर बात करें तो लगभग 11 दिन तक बारिश और बादलवाही की गतिविधियां बनी रही जिससे तापमान में काफी गिरावट आई। यहीं नहीं इन 11 दिनों में नौतपा के भी 9 दिन शामिल है। यानि इस बार पश्चिमी विक्षोक्ष ने नौतपा को भावी नहीं होने दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज तक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने वाला है इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
पंजाब, हरियाणा में कल 2 जून को नौतपा का आखिरी दिन था और इस दिन भी तापमान सामान्य से कम रहा इसी के साथ, इस बार का नौतपा बिना गर्मी के समाप्त हो गया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 7 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।























