
उत्तर भारत मे आने वाले दिनो मे बारिश की भविष्यवाणी,बढ़ेगी ठंड
सूबे मे आज हो सकती है हल्की बारिश
चंडीगढ़ 7 नवंबर (विश्ववार्ता): मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान द्वारा आने वाले दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक वहीं, पंजाब में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अंडमान और निकोबार में 6 से 8 नवंबर तक तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।





















