
उत्तर प्रदेश चुनाव : पहले चरण का मतदान शुरू
दिल्ली़, 10 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के हाई-वोल्टेज चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले में वोट डाले जा रहे है।





















