
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मे 2 बहनों की हत्या पर भडक़ीं प्रियंका गांधी
योगी सरवकार पर साधा कडा निशाना
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार का ताजा मामला खीरी लखीमपुर का है जहां एक दलित परिवार की दो बहनों की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों के शव मिलने से पहले उनका दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























