
उत्तर प्रदेश के रामपुर में दर्दनाक सडक़ हादसे में 5 की मौत
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के रामपुर में टांडा एरिया में देर रात करीब 10 बजे हुआ। गाड़ी में सवार कुल 6 लोग शादी समारोह से वापस मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रोड ब्रेकर का अंदाजा नहीं मिला और तेज स्पीड से आ रही कार पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी टांडा के एसडीएम राजेश कुमार ने दी।





















