
उत्तर प्रदेश के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश के लखीमपुुर खीरी जिले में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग सगी बहनों की बीते दिन को सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों नामजद आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार करने के बाद दो अन्य को आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की आरोपियों से मित्रता थी। इनकी पहचान जुनैद पुत्र इजराइल, सोहेल पुत्र इस्लामुद्दीन, हफ़ीजुर्रहमान पुत्र अजीजुरहमान, आरिफ़ उर्फ छोटे पुत्र अहमद हुसैन, करीमुद्दीन उर्फ डीडी पुत्र कलीमुद्दीन और छोटू पुत्र चेतराम गौतम के रूप में हुयी है। जुनैद को आज सुबह मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है।






















