
उत्तराखंड से फिर हुआ बड़ा हादसा
कई लोगों के मारे जाने की खबर
राहत-बचाव कार्य में इतनों को बचाया गया
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पहाड़ी राज्य उत्तराखंड से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है| मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक कार के अचानक खाई में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है| जबकि 3 लोग घायल हुए हैं| इन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है| जबकि मृतकों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वहीं, अभीतक हादसे का कारण पता नहीं चल सका है| घटना की जांच की जा रही है|
बताते हैं कि, हादसे के वक्त इस कार में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे और यह हादसा घनसाली-घुट्टू मार्ग पर हुआ| कार घुट्टू जा रही थी लेकिन बीच रास्ते पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि पल में सड़क से खाई में आ गई और पांच लोग जान से मारे गए| बतादें कि, हादसे के बाद जैसे ही सूचना पुलिस और प्रशासनिक विभाग के पास पहुंची तो दोनों विभाग की टीमें मौके पर आईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया| हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को राहत-बचाव कार्य में खाई से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया|






















