
उत्तराखंड विधानसभा का पांच-दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ शुरू
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तराखंड विधानसभा का पांच-दिवसीय बजट सत्र राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। वहीं गुरमीत सिंह ने राज्य को निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में देहरादून में ‘वैश्विक निवेशक सम्मेलन’ के सफल आयोजन का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा, “उत्तराखंड में माहौल न केवल ‘कारोबार की सुगमता’, बल्कि ‘शांतिपूर्ण कारोबार’ के लिए भी अनुकूल है।”
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में पहली बार देश के किसी राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित किए जाने समेत मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।





















