
उत्तराखंड मे बडा दर्दनाक हादसा
बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने बारातियों की मौत
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता)उत्तराखंड के पौड़ी में सड़क हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है,उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वहीं 21 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. हरिद्वार के अंतर्गत लालढांग से काड़ा तल्ला जा रही 50 बारातियों से भरी बस ग्राम सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी. हादसा रात करीब 8 बजे बीरोंखाल के सीमडी के पास हुआ. फिलहाल मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं.





















