
उत्तराखंड मे बड़ा ही दर्दनाक हादसा
नदी के तेज बहाव मे पंजाब के पर्यटकों की कार बही, कई लोगो के मारे जाने की खबर
चंडीगढ़, 8 जुलाई (विश्व वार्ता) उत्तराखंड के रामनगर के ढेला नदी के रापटे में आज सुबह बडा ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे पंजाब से आये पर्यटकों की कार नदी मे बह जाने के कारण कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत की हो जाने की खबर हेै। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है।






















