
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन अंतिम तैयारियों में जुटा
इस तारिख को शुरू होगी चारधाम यात्रा
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता): उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए प्रशासन अंतिम तैयारियों में लगभग पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे। वहीं 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो महीने पहले 21 फरवरी से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
यदि श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए होटल बुक करवा चुके हैं और उन्हें वैब पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण नहीं मिल पा रहा है तो वे टोल फ्री नंबर पर फोन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।























