
उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना
चलती कार में मां और 6 साल की बच्ची से गैंगरेप
चंडीगढ, 26 जून: ( विश्ववार्ता) उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रुड़की स्थित सिविल लाइन कोतवाली में एक छह वर्षीय बच्ची और उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ शुक्रवार देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते में एक कार से उसने लिफ्ट मांगी जिसमें कुछ लोग पहले से सवार थे।आरोप है कि चलती कार में ही महिला और उसकी 6 साल की मासूम से गैंगरेप किया गया और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।























