
उत्तराखंड ब्रेकिंग:
बदरीनाथ हाईवे सुबह पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से बंद
नई दिल्ली: 28 जुलाई (विश्ववार्ता) बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा रुकी हुई है। बदरीनाथ हाईवे के खुलने पर यात्रा शुरु होगी। हाईवे खोलने का काम अभी जारी है।






















