
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को हाथी ने दौड़ाया
चट्टान पर चढकर बचाई जान
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 15 सिंतबर (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक बड़ी चट्टान पर चढ़कर हाथी से अपनी जान बचानी पड़ी। बताया जा रहा है कि पूर्व CM उस वक्त गढ़वाल के दौरे से कोटद्वार लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धबली मंदिर के पास एक विशालकाय जंगली हाथी ने उनके काफिले का रास्ता रोक लिया।
हाथी को सामने आता देख रावत कार से उतर और भागकर पास में मौजूद एक पहाड़ी नाले की ओर गए। लेकिन लेकिन हाथी ने भी इनके पीछे ही दौड़ लगा दी। इससे बदहवास रावत और उनके साथ मौजूद लोग वहां एक बड़ी सी चट्टान पर चढ़ गए। इधर उनके पीछे-पीछे हाथी भी नाले तक पहुंच गया। वह कुछ देर वहीं रुका रहा और चिंघाड़ता रहा। हाथी ने सूंड में पानी भरकर भी एक-दो बार उछाला।
हाथी कुछ देर के लिए जब शांत हुआ तो पूर्व CM समेत सभी लोग वहां कूदकर नीचे भागे और वाहनों में बैठकर वहां निकल गए।























