
उत्तराखंड के जंगलों में नहीं थम रहा आग का तांडव
चंडीगढ़, 28 अप्रैल (विश्व वार्ता)उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव जारी है. बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल और कुमाऊं इलाकों में जंगल में लगी आग अभी धधक रही है. जंगल की आग राजकीय इंटर कालेज केदारूखाल तक पहुंच गई। जिसके चलते तीन कक्षा-कक्ष और उनमें रखा फर्नीचर जलकर राख हो गए। कई जगह जंगल की आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी है. आग लगने से इन इलाकों में चारों ओर बहुत ज्यादा प्रदूषण बढ़ गया है.





















