
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा दर्दनाक हादसा, अचानक करंट फैल जाने से 16 लोगों की मौत
CM पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जांच के दिए आदेश
चंडीगढ़, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के चमोली में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। चमोली बाजार के समीप नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों के करंट की चपेट में आए। सूत्रों के मुताबिक इस हादसे की चपेट में आने से अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं सात लोग झुलसे हैं। ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जांच के आदेश दिए। वे खुद चमोली जा सकते हैं, लेकिन जितना बड़ा हादसा है, वास्तव में विचलित करने वाला है। चमोली के एसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफार्मर फट गया था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। इसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि कई लोग अभी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।























