
चंडीगढ 14 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई है। हल्द्वान के चोरगलिया, रूद्रपुर नगर निगम में बने पोलिंग बूथ और पिथौरागढ़ में समय से पहले ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच गए।





















