
उत्तराखंड़ में दर्दनाक सडक़ हादसा, इतने श्रद्धालुओं की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से बडी खबर सामने आ रही है जहां बड़ा दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। यहां मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में गिरने से अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है, जबकि दो लोग लापता हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीम मौके पर पहुंची हुई है. गाड़ी करीब 600 मीटर गहरे खाई में गिरी है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई है. आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।






















