
उत्तरकाशी में श्रृद्धालुओं से भरी बस पलटी, इतने लोगों की दर्दनाक मौत
बस के उडे परचखे, मची चीख पुकार
चंडीगढ़, 21 अगस्त (विश्ववार्ता): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में श्रृद्धालुओं से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। 27 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 353 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ, जब श्रृद्धालुओं से भरी बस गंगोत्री धाम से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक, सभी श्रृद्धालु गुजरात से गंगौत्री धाम के दर्शन करने आए थे।
हासदे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे, इनमें 27 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकियों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। वहीं, 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर अपने स्वजनों की जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने 01374-222722, 222126, टोल फ्री नंबर, 1077 और मोबाइल नंबर 7500337269 नंबर जारी किए हैं।





















