
चंडीगढ़ सीमा से डेराबस्सी तक नेशनल हाईवे पर लगा भारी भरकम जाम, जाम से कराह उठा शहर
गर्मी मे घंटो फंसी रही गाडियां, स्कूली बच्चो समेत यात्रीगण हुए परेशान
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) आज सुबह हुई एक घंटे की बारिश से ही चंडीगढ़ सीमा से डेराबस्सी तक नेशनल हाईवे पर 10 से 12 किलोमीटर तक लंबा जाम से पूरा शहर कराह उठा, गर्मी व उमस मे स्कूली बच्चे यात्रीगण करीब चार घंटे से फंसे हुए हैं। दरअसल आज सुबह साढ़े सात बजे एक घंटे बारिश हुई थी जिससे बारिश का पानी हाईवे पर भर गया। इसी दौरान दफ्तर, स्कूल, कॉलेज का समय होने के कारण एकाएक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया, जिसकी वजह से जाम लग गया।
जाम चंडीगढ़ से डेराबस्सी सीमा तक पहुंच गया, जिसे पुलिस ने किसी तरह खुलवाया। इसके दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे हाईवे पर एक कैंटर और पिकअप की टक्कर हो गई। इससे हाईवे पर एक बार फिर जाम लग गया। यह जाम अब चंडीगढ़ में ट्रिब्यून चौक तक लगा हुआ है, हालांकि ट्रैफिक पुलिस मौके पर है। अभी की स्थिति काबू में नहीं आई है। एक वजह बारिश और दूसरा हाईवे पर हो रहे पुल का निर्माण भी बताया जा रहा है।





















