
उच्च पुलिस अधिकारियों की बैठक में बोले पंजाब सीएम मान
पंजाब का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: पंजाब सीएम मान
चंडीगढ, 10 मई (विश्व वार्ता) पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस में बडे धमाके बाद पूरे पंजाब मे हडकंप मच गया है। हमले की घटना पर सीएम भगवंत मान ने कडे शब्दो मे निंदा करतेे हुए कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस मामले में डीजीपी और अन्य खुफिया अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। मान ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी। शाम तक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। जांच जारी है।
आज सुबह अपने सरकारी आवास पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए,Punjab CM भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी को भी राज्य के शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी, यह कहते हुए कि कुछ विरोधी ताकतें राज्य भर में लगातार परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। जो अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे।























