
ईस्ट दिल्ली में गिरी पुरानी इमारत, इतने लोगो की मौत
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता):पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2.16 बजे घटना की सूचना मिली थी।
बताया कि इस हादसे में दो मजदूरों अरशद और तौहीद की मौत हो गई और एक दूसरा मज़दूर रेहान की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आगे की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसे की खबर देर रात 2.16 बजे मिली। इमारत की पहली मंजिल खाली थी जबकि ग्राउंड फ्लोर का इस्तेमाल जींस कटिंग के लिए किया जा रहा था। बिल्डिंग गिरने के साथ ही तीन लोग उसके मलबे में दब गये। तीनों को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां दो मजदूरों को मुर्दा करार दिया गया। ज़ख्मी शख्स का ईलाज जारी है।





















