
ईडी ने की कांग्रेस नेता पवन बंसल से पूछताछ
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में नेशनल हेराल्ड अखबार के संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल को तलब किया है। गौरतलब है कि एजेंसी ने कल इस मामले में कांग्रेस नेता मलिकार्जुन खड़गे से पूछताछ की थी।





















