
ईडी द्वारा सोनिया व राहुल गांधी को तलब करने के विरोध कांग्रेस आज देशभर मे ईडी के ऑफिसों के बाहर करेगी प्रदर्शन
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस देने पर कांग्रेस ईडी के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन करेगी। बतां दे कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद ईडी की ओर से नया समन जारी किया गया है और 23 जून को पेश होने के लिए कहा गया है।





















